फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शरारती लोगों ने गिराया बढसीकरी के सरकारी कन्या स्कूल का उद्घाटन पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। गांव बढ़सीकरी कलां के सरकारी कन्या स्कूल के खेल मैदान में लगा प्रार्थना स्थल का उद्घाटन पत्थर अज्ञात शरारती लोगों ने गिरा दिया। प्रार्थना स्थल का उद्घाटन राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने 22 दिसंबर 2019 को किया था। चुनावी माहौल में राज्यमंत्री के नाम के उद्घाटन पत्थर के गिराए जाने को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। गांव के कुछ मौजिज लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख भी प्रकट किया है।
विज्ञापन

रामकुमार, भीरा राम आदी ने कहा कि इस तरह का कार्य पूरी तरह से निंदनीय है। पत्थर को किस समय गिराया गया और क्यों गिराया गया इसकी पूरी जानकारी स्कूल में तैनात चौकीदार दे सकता है। कुछ लोगों का मत है कि यह घटना पूर्व राज्यमंत्री के प्रति लोगों की नाराजगी का प्रतीक है। बहरहाल इस घटना के बाद से चुनाव को लेकर गांव में राजनीतिक चर्चा बहुत गर्म है कि टिकट किसे मिलेगा और जीत के समीकरण क्या रहने वाले हैं। ग्राम सरपंच अमृत पाल का मानना है कि उद्घाटन पत्थर के लिए बनाई दीवार जर्जर हो गई थी। यहां दो गुटों में बहस बाजी व लड़़ाई हुई जिसके दौरान धक्का लगने से दीवार गिर गई। सोमवार को फिर से इसे ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें