फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बहनों द्वारा जहां भाईयों को डाक से राखियां भेजे जा रहे हैं वहीं दुकानों पर सजी भिन्न प्रकार की राखियां हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रही हैं। राखी पर्व पर भी महंगाई का साया पड़ता दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके वितरित बहने राखियों को खरीद रही हैं। हालांकि बाजार में इस समय पांच रुपये से लेकर 300 रुपये तक की कीमती राखियां मिल रही हैं। वहीं रुपयों व चांदी का प्रचलन भी बढ़ रहा है। बहनों के उत्साह के आगे राखियों के महंगे दाम भी उनके उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। रेशम की डोर की जगह फैंसी राखियों का चलन ज्यादा बढ़ गया है। मेन बाजार के दुकानदार प्रदीप व सुनील ने बताया कि पहले परांदा ही रक्षासूत्र होता था। इसी को कलाई पर बांध रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता था। आज बाजार में रतन जडि़त नग, स्टोन आदि विभिन्न फैंसी राखियों की मांग अधिक बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें