फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोबाइल दुकान पर फायरिंग करने वाले नाबालिग सहित दो अन्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने चीका में मोबाइल दुकान पर फायरिंग करने वाले मामले में नाबालिग सहित गांव भराणी खालसा जिला करनाल निवासी विशाल चौहान को काबू कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि चार अप्रैल की शाम करीब 6 बजे चानना रोड स्थित गिल मोबाइल शाप पर दो अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल पर आकर फायरिंग कर दी थी। हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया, जिस बारे थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में 14 अप्रैल को रात के समय पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर ढांड क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां आरोपी रजत निवासी कुरुक्षेत्र बाइक पर भागने लगा तथा केएमपी 152डी पुल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने पुलिस पर लगभग चार राउंड फायर किए गए। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर काबू कर लिया गया।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद कर लिया जिसके बाद आरोपी रवि कुमार व भरत कुमार को काबू करके पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी विशाल ने वारदात के बाद आरोपियों को कुरुक्षेत्र में शरण व अन्य सहायता प्रदान की। आरोपी विशाल ने रवि के पास से असलहा लेकर आगे गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को सप्लाई किए। नाबालिग फायरिंग की वारदात के वक्त अन्य आरोपियों के साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें