कैथल। युवक का मोबाइल छीनकर भाग जाने के मामले में पुलिस ने रामथली समाधा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव काकौत निवासी शीशपाल की शिकायत के अनुसार 6 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे वे चीका–कैथल रोड पर अनाज मंडी के पास खड़े थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो लोग आए और पीछे बैठे युवा ने उनके हाथ से विवो कंपनी का मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद दोनों कैथल की ओर भाग गए। मामले में थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। नाबालिग के कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। अदालत ने नाबालिग को बाल सुधार गृह, मधुबन भेजने के आदेश दिए हैं। संवादबाइक चोरी करने वाला आरोपी काबू
कैथल। चौकी पूंडरी पुलिस ने आरोपी गांव करोड़ा निवासी बिंदु को काबू किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पंच पीर मोहल्ला पूंडरी निवासी तारा चंद की शिकायत के अनुसार 19 दिसंबर को उसके घर के बाहर गली में खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। पूंडरी थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक को बरामद कर ली। आरोपी न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। संवाद