कैथल। वर्ष 2018 दौरान कलायत बाजार में लड़ाई झगड़ा मामले में बेलजंपर आरोपी कलायत निवासी सोनू को एएसआई राजेश कुमार की टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि आरोपी सोनू पर 30 अगस्त 2018 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कलायत बाजार में एक युवक पर लाठी व डंडों से हमला करके चोटें मारने तथा असलहा को लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कलायत थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया लेकिन वह जमानत हासिल करके दोबारा न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। अदालत ने आठ अगस्त 2025 को पी.ओ. घोषित कर दिया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद