हरियाणा सरकार ने सड़कों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य विभाग मंत्री रणबीर गंगवा ने जानकारी दी है कि राज्य में सभी 12 फीट चौड़ी सड़कों को 2027 तक 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। यह निर्णय लोक निर्माण विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के सर्कल अधिकारियों की बैठक में लिया गया।
मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में अब "डबल इंजन की सरकार" है और राज्य की सड़कें अब हाईवे के स्तर की होंगी। इसी दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार निगरानी और विकास कार्य किए जा रहे हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग को भी दिए गए निर्देश:-
सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, जनस्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि राज्य के लोगों को स्वच्छ पेयजल और बेहतर सीवरेज व्यवस्था मिल सके। उन्होंने कहा कि लीकेज की मरम्मत समय पर की जाएगी और मानसून से पहले नालों और सीवरेज की सफाई पूरी की जाए।