फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल में मंत्री कृष्ण लाल पंवार बोले- प्रदेश सरकार ने ग्राम सचिव के पदों को भरने का काम किया

Tue, 26 Nov 2024 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में 19 हजार तालाब हैं। पहले फेज में 6 हजार तालाबों का सुधारीणकरण करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से सभी गांव में समान रूप से विकास कार्यों के लिए बजट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मंत्री कृष्ण लाल पंवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विकास एवं पंचायत व खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम सचिव के पदों को भरने का काम किया गया है। बीडीपीओ के पदों को भी जल्द भरा जाएगा। प्रदेश की एक हजार ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरियां खोली जाएंगी, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे और अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में बीजेपी सरकार ने एक लाख 46 हजार युवाओं को बिना खर्ची व पर्ची के मैरिट के आधार पर नौकरी देने का काम किया है। अभी संकल्प पत्र में हमने फैसला किया है कि इन पांच सालों में दो लाख नौकरियां और दी जाएंगी।

इसके साथ ही एक हजार गांव में सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे, जहां महिलाएं एक साथ बैठकर भजन-कीर्तन कर सके। प्रदेश में 19 हजार तालाब हैं। पहले फेज में 6 हजार तालाबों का सुधारीणकरण करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से सभी गांव में समान रूप से विकास कार्यों के लिए बजट दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को मकान दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें