संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। कोटड़ा गांव के परशुराम भवन में सेवा पखवाड़ा के निमित्त सांसद नवीन जिंदल ने डाक्टरों की टीम भेजकर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें सभी गांव वासियों का हेल्थ चेकअप करके उनको निशुल्क में दवाइयां दी गई।
कलायत हलका सांसद प्रतिनिधि विरेंद्र सारण, जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल दीक्षित, मंडल अध्यक्ष सुशील पांचाल ने बताया कि प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत नशा मुक्ति, साफ-सफाई और पौधारोपण जैसे विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मंगलवार को गांव कोटड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कमल राणा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। स्वच्छता केवल प्रशासन या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
इस मौके पर कलायत हलका सांसद प्रतिनिधि विरेंद्र सारण, जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल दिक्षित, मंडल अध्यक्ष सुशील पांचाल, मंडल महामंत्री लोकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष कमल राणा, राजेश कोटड़ा, संजय आदि मौजूद रहे।