गुहला चीका। शहीद गुरदीप सिंह मुल्तानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगोंध में इंटर हाउस योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं की प्रतियोगिता में मिल्खा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ध्यानचंद हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं छात्रों की प्रतियोगिता में भी मिल्खा हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा अभिनव बिंद्रा हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर देवी राम (टीजीटी संस्कृत) ने विद्यार्थियों के अनुशासन, एकाग्रता एवं योग के प्रति रुचि की सराहना की। शिक्षक बलवान सिंह, सुनील, सुखदेवी तथा अन्य स्टाफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। संवाद