कैथल। युवक व उसकी पत्नी को विदेश भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 14 लाख 55 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव चौशाला निवासी महावीर सिंह ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वह अपने लड़के रणजीत और उसकी पत्नी सोनिया को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अंबाला में पुरुषोतम भट्टी और रचना कौर नाम की महिला से बातचीत की। आरोपियों ने उसके बेटे व बहू को अमेरिका भेजने के नाम पर 14 लाख 55 हजार रुपये जुलाई 2023 में ले लिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें विदेश नहीं भेजा।
अब वे आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगते हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद