फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत सब्जी लेकर लौट रहा था गांव

Fri, 21 Mar 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कांगथली गांव में एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में सीवन थाना की पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीवन थाना में दी गई शिकायत में मृतक के मामा रजवंत सिंह ने बताया कि उसका 48 वर्षीय पोलड़ निवासी भांजा अशोक कुमार सब्जी बेचने का काम करता था। वीरवार सुबह के समय वह सब्जी लेकर कांगथली से पोलड़ लौट रहा था। जैसे ही डेरा दिल्लूराम के पास पहुंचा तो कार ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक मौके से भाग गया। वे अशोक को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ है। रजवंत ने बताया कि अशोक परिवार में अकेला कमाने वाला था। पत्नी के अलावा उसका एक बेटा है और एक बेटी है। दोनों की शादी नहीं हुई है। उसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी।
विज्ञापन


सीवन थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस न अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें