कैथल। बौपुर गांव में कार की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के पटियाला के नगावा निवासी मामचंद (50) के रूप में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पंजाब के पटियाला के नगावां निवासी संदीप ने बताया कि उसके पिता 18 फरवरी को सुबह छह बजे बोपर गोगामाड़ी पर माथा टेकने जा रहे थे। उसके पिता सड़क के किनारे पैदल चल रहे थे। पीछे से आ रहे एक कार चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसके पिता की मौत हो गई है। कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह उसके दो बेटे सैंटी और संदीप हैं। मृतक घर पर ही पशुपालन का काम करता था। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।