मांगों को लेकर बैठक में जानकारी देती मिड-डे-मील वर्कर। विज्ञप्ति
- फोटो : 1
गुहला-चीका। देवीलाल पार्क चीका में राजरानी की अध्यक्षता में मिड-डे-मील वर्कर्स की बैठक हुई। बैठक में बड़ी संख्या में मिड-डे-मील वर्कर्स ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मिड-डे-मील वर्कर अपनी मांगों को लेकर एक से तीन दिसंबर तक हड़ताल करेंगी तथा दिल्ली के रामलीला मैदान में 72 घंटे का पड़ाव डालकर संसद कूच करेंगी।
बैठक को संबोधित करते हुए मिड-डे-मील वर्कर यूनियन के जिला वरिष्ठ उपप्रधान धूप सिंह खरकां तथा राज्य कोषाध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि मिड-डे-मील वर्कर सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए खाना तैयार करने और परोसने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित मेहनताना नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि वर्करों को मात्र छह से सात हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है। बैठक में सुखदीप कौर, सिंदर, परमजीत, कौशल्या, रानी, सीमा, पिंकी, धनदेवी, संतोष, सोनिया, राजपती उपस्थित रहीं।
मांगों को लेकर बैठक में जानकारी देती मिड-डे-मील वर्कर। विज्ञप्ति- फोटो : 1