संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मिड डे मील कर्मियों की ब्लॉक की बैठक भगत सिंह भवन में हुई। वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर मिड डे मील कर्मी 11 जनवरी को बड़ी संख्या करनाल रैली व प्रदर्शन में भाग लेंगी।
यूनियन के राज्य सचिव व जिला प्रभारी कामरेड सत्यवान ने कहा कि वर्षों से मिड डे मील कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्हें न्यूनतम वेतन की बजाए केवल सात हजार रुपये मासिक पगार मिलती है। वह भी केवल 10 महीनों की।
उन्होंने कहा कि वे सैंकड़ों बच्चों का न केवल खाना बनाती है, बल्कि उसे परोसती भी हैं। साथ में बर्तन भी साफ करती हैं। अगले दिन के लिए राशन की साफ-सफाई भी करती हैं। बहुत स्कूलों में सेवादार न होने के कारण उन्हें उनका काम करना पड़ता है।
केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू के नेता नरेश रोहेड़ा व जयप्रकाश ने कहा कि आज के समय में वर्करों व मजदूरों की हालात बहुत दयनीय है। अपने हालात पर नाराजगी जताते हुए कमला ने कहा कि वे 11 जनवरी को काफी संख्या करनाल रैली व प्रदर्शन में भाग लेंगी। इस अवसर पर मुकेश, किरण, सुनीता, सुदेश, कविता, निर्मला, संतरो, फुलपति, रीना व सीमा मौजूद रही।