फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन दिन से कचरा उठान न होने पर 70 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 05 Jan 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर में तीन दिन से कचरा उठान न होने पर नगर पालिका प्रशासन ने डोर टू डोर सफाई एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। इसके तहत एजेंसी पर सरकार की नीति अनुसार कार्य न करने पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, सफाई न होने का कारण तीन दिन से सफाई कर्मचारियों की नगर पालिका कार्यालय परिसर में की जा रही हड़ताल है।

एजेंसी की ओर से बिना नोटिस के आठ सफाई कर्मियों को हटाने के विरोध में कमियों ने हड़ताल कर रखी है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हटाए गए कर्मियों को वापस ड्यूटी पर नहीं लिया जाता, वे हड़ताल जारी रखेंगे। हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। कई जगहों पर गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं। वहां से गुजरना बड़ा मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


उधर, नगर पालिका कार्यालय में धरने पर बैठे आकाश, अनमोल, मोनू, सोहन, कृष्ण, राजेश, रवि, दीपक और जोनी ने कहा कि कर्मियों के साथ ड्यूटी के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। बगैर संसाधनों के उनसे काम लिया जा रहा है। इसके चलते कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर एसडीएम देवेंद्र शर्मा खुद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर पालिका सचिव पवन शर्मा और डोर टू डोर सफाई एजेंसी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सफाई कर्मियों से बातचीत की। इसमें एजेंसी की तरफ से 11 शर्तों का एक पेज उपलब्ध करवाया गया।

कर्मचारी नेताओं ने इसका पालन करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने सफाईकर्मियों को नियमानुसार सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम की इस कार्यवाही पर कर्मचारियों ने बिना देरी हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया। उसके बाद नगर में सफाई का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि तीन दिन से कचरे का उठान न होने पर डोर टू डोर सफाई एजेंसी को 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही एजेंसी को यह निर्देश दिए गए कि अविलंब समस्या का हल नहीं हुआ तो आगामी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें