फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

Fri, 20 Mar 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। नगरपालिका क्षेत्र में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में एसएमआईडी मनोहर और म्युनिसिपल कोऑर्डिनेटर प्रकाश ने महिलाओं को नियमित बचत के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत से भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अनुशासन, धैर्य और सही योजना के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने, बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें