फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवसंवत्सर पर संस्कृति से जुड़ने का आह्वान

Fri, 20 Mar 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। डीएवी कॉलेज में आर्य समाज स्थापना दिवस और नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारत का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और प्राचीन ऋषियों ने विज्ञान व समय गणना का ज्ञान विश्व को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मातृभाषा हिंदी के महत्व पर जोर दिया। साथ ही कहा कि आर्य समाज ने स्वतंत्रता संग्राम और समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान पुस्तकालय विभाग की ओर से महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। संचालन इतिहास विभाग के प्राध्यापक दीपक आर्य ने किया। इस अवसर पर कृष्ण आर्य, संदीप आर्य, अनिल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें