फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पदयात्रा के माध्यम से एकता राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

Sat, 15 Nov 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भारत के लौह पुरुष और एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में माय भारत और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कैथल शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सरदार पटेल के कठोर परिश्रम, दूरदर्शिता और अद्भुत नेतृत्व की बदौलत आज भारत एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है। जब देश आजाद हुआ, तब वह 565 छोटी-छोटी रियासतों में बंटा हुआ था, जिनमें से 562 रियासतों का विलय सरदार पटेल के अथक प्रयासों से संभव हुआ। इसी ऐतिहासिक योगदान के कारण उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली और वे ‘लौह पुरुष’ कहलाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी भूमिका निभाए। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में योगदान दे सकते हैं।

जांबा ने कहा कि समाज से नशे जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। बच्चों को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे की बुराइयों से दूर रखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज सरदार पटेल की एकता की भावना से प्रेरित होकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार कर रहा है। सरदार पटेल का जीवन सेवा, समर्पण और संगठन का अद्वितीय उदाहरण है—हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। इस अवसर पर माय भारत स्टेट कोऑर्डिनेटर संदीप, कृष्ण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मनोज राणा, दीपक, सोनू, हर्ष गोयल, सुशील, वीरेंद्र, रितु वालिया, मोहित नेहरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें