फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वदेशी रथ से आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश

Tue, 09 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
स्वदेशी रथ को रवाना करते संगठन महामंत्री। - फोटो : घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल, कैथल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी रथ को हरियाणा भाजपा संगठन महामंत्री फनीन्द्रनाथ शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वदेशी रथ यात्रा प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेगी और आत्मनिर्भर व स्वदेशी भारत की भावना को जन-जन में जागृत करेगी। जिलाध्यक्ष कैथल ज्योति सैनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास और स्वाभिमान से जुड़ा एक बड़ा सामाजिक अभियान है। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान हरियाणा प्रदेश सह-संयोजक संदीप सजूमा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कैथल मुनीष कठवाड़, जिला महामंत्री भाजपा कैथल सुरेश संधू और मुनीश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें