फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेंटिंग प्रतियोगिता से दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Mon, 23 Feb 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बच्चों को पर्यावरण बचाव के लिए शपथ दिलवाते टीम सदस्य अमन।
विज्ञापन
कैथल। भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप और इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की ओर से विश्व चिंतन दिवस केशव बस्ती और माधव बस्ती पंतनगर में मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप ने केशव माधव बस्ती के शिक्षा केंद्र में प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ विषय पर पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता करवाई। शिक्षा केंद्र के बच्चों कामना, मंजू ने प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ विषय पर विचार रखे। वंशु, वंशिका, प्रीति ने पेंटिंग में प्लास्टिक के दुरुपयोगों का चित्रण किया। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के 71वें माह में शिक्षा केंद्र की 65 जरूरतमंद बच्चियों को आगामी तीन माह के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडन पावेल के जन्मदिन 22 फरवरी को पुरे विश्व में चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्काउटिंग सेवा, शांति, एवं सदभाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। विश्व चिंतन दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष एक थीम के साथ मनाया जाता है इस वर्ष की थीम है। हमारी मित्रता थीम सभी को साथ मिलकर एक बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने को प्रेरित करती है। टीम सदस्य अमन की ओर से सभी को प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के अतिथि हरपाल सिंह ने प्लास्टिक के नुकसान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विजय टांक ने कहा कि स्काउटिंग एक ऐसा आंदोलन है जिसने दुनिया भर के लाखों युवाओं के जीवन में निस्वार्थ सेवा भावना, अनुशासित जीवन, नेतृत्व की क्षमता को पैदा किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें