फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रैली में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sat, 31 Jan 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। गुरु नानक पब्लिक स्कूल फरल की ओर से पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत गांव में रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु बंसल ने ध्वज फहराकर की। इस रैली का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना था। छात्रों ने बैनर और पोस्टर लेकर पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सतेंद्र साहू ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें