जागरूकता रैली निकालते हुए आंगनबाड़ी वर्कर। विज्ञप्ति
गुहला चीका। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दाैरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कन्या भ्रूण हत्या, लिंग जांच निषेध तथा बाल विवाह निषेध के प्रति जागरूक किया।
सीडीपीओ गुरजीत कौर ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, कन्या भ्रूण हत्या एवं लिंग जांच जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के साथ साथ बाल विवाह के दुष्परिणाम बताना था। प्रतिभागियों ने जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि बेटा.बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करें तथा बेटियों को समान अवसर और शिक्षा उपलब्ध कराएं। रैली में सुपरवाइजर नवजीत कौर, दीप्ति, कविता, सोनिया, सविता, शर्मिला व पूजा भी उपस्थित रहीं।