फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लिंग जांच न कराने का दिया संदेश

Tue, 16 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा ने राज्यव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सोमवार को यूनियन का जत्था कलायत पहुंचा और लोगों को लिंग जांच न कराने व कन्या भ्रूण हत्या से बचने का संदेश दिया।

राज्य प्रधान सुनीता ने उपमंडल नागरिक अस्पताल कलायत में आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि जब तक बेटियों को समान अधिकार, शिक्षा और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक समाज का वास्तविक विकास संभव नहीं है। उन्होंने बेटियों की उपलब्धियों के उदाहरण देते हुए कहा कि अवसर मिलने पर उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बीएम सिंगल ने भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक संबंधी कानून और स्वास्थ्य विभाग की पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कुरीति को समाप्त करने के लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। सुरेश उचाना, संयोजक (स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल कमेटी), ने कहा कि आज कैथल जिले में उपायुक्त, उप पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन और एसएमओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं कार्यरत हैं, जो समानता की ओर बढ़ते कदम का प्रमाण है। इस अवसर पर आशा वर्कर्स और उपस्थित लोगों ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लगातार संघर्ष और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यूनियन की राज्य उपाध्यक्ष रानी व नीलम, राज्य सचिव राजबाला, मीडिया प्रभारी आकाश सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सैकड़ों आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, मरीज और परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें