संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। टूटी व बदहाल सड़क की मांग को लेकर रविवार को कौल में करनाल पटियाला हाईवे पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ ढांड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ढांड थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि करनाल पटियाला हाईवे जाम करने पर 8 नामजद सहित 25 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि थाना ढांड के एसए परमजीत की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। विकास, पालू, संजू, सुमित, जतिन, राहुल, चिराग व अनुज सहित 25 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191(2) 285,61 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। जांच के उपरांत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारी ने आमजन से निवेदन किया है कि अपनी मांगों के लिए भविष्य में रोड जाम ना करें। स्टेट या नेशनल हाईवे जाम करना कानूनी अपराध है। ऐसा करने से जाम की स्थिति में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस तरफ की समस्या का बैठक के माध्यम से भी समाधान किया जा सकता है।