फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवाओं को नशा मुक्त बनाने का दिया संदेश

Thu, 25 Sep 2025 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। मटोर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रार्थना सभा के दौरान छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने भाषणों के माध्यम से देश को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। उधर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य गांववासियों को नशे से दूर रहने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करना था। प्रभात फेरी के दौरान छात्राओं ने स्वच्छता से संबंधित पोस्टर और नारे प्रदर्शित किए, जिनके माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का आग्रह भी किया। अध्यापिका भारती रानी ने ‘’स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’’ का नारा देते हुए बताया कि अधिकांश बीमारियां गंदगी के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास को साफ रखना हमारा पहला कर्तव्य है।
विज्ञापन


उधर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं और स्टाफ ने नगर में प्रभात फेरी का सफल आयोजन किया। फेरी स्कूल परिसर से शुरू होकर बाजार, कपिल मुनि मंदिर, महाराणा प्रताप चौक, नगर पालिका, कलायत बस अड्डा से होते हुए कैंची चौक और कपिल मुनि महिला महाविद्यालय तक गई और फिर स्कूल परिसर लौट आई।

छात्राओं ने पूरे मार्ग में स्वच्छता का उद्घोष करते हुए साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. रामगोपाल शर्मा ने प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। नगर पालिका कार्यालय में यात्रा का नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान एसएमसी प्रधान श्रवण कुमार और ग्रामीण भी मौजूद रहे। पवन शर्मा ने स्वच्छता और कचरा निस्तारण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और जागरूकता अभियान की सराहना की।
विज्ञापन


इस मौके पर मार्केट कमेटी के पूर्व चैयरमेन संजीव राणा ने छात्राओं के लिए फलहार की व्यवस्था की। सुरेंद्र कुमार, विश्व प्रताप सिंह राणा, गुरनाम सिंह, संदीप कुमार, कपिल देव, श्रीमती निर्मला, मंजू गोयल, परमजीत, रेनू शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें