फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व बताया

Thu, 25 Sep 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कैथल की ओर से अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण ब्लेंडिड मोड में हुआ, जिसमें एक ओर कक्षा-कक्ष में प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया गया, वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षक पोर्टल के माध्यम से सभी मॉड्यूल उपलब्ध कराए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रतिदिन कक्षा-कक्ष गतिविधियों के उपरांत हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस करवाई गई। साथ ही प्रशिक्षक पोर्टल पर डे-वाइज गतिविधियों के साथ फॉर्मेटिव आकलन भी किया गया। अध्यापकों को बताया गया कि वे अपने अध्यापन से जुड़े दैनिक कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का किस प्रकार प्रभावी उपयोग कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें