कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ और ‘हरियाणा दिवस’ का संयुक्त रूप से भव्य आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘रन फॉर यूनिटी’ से हुई, जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, चेयरपर्सन निधि कंसल, मैनेजर गौरव गर्ग और प्राचार्य डॉ. संत कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यार्थियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश के साथ जोश और उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता शपथ ली और एकता, सद्भाव एवं देशभक्ति का संकल्प दोहराया। इसके उपरांत विद्यालय में भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जैसी विविध सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। संवाद