फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग व ध्यान के महत्व का दिया संदेश

Wed, 24 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गुहला चीका। महिला शक्ति योग दिवस व विश्व ध्यान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेेते हुए साधक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। भारतीय योग संस्थान, जिला इकाई चीका ने महिला योग शक्ति दिवस एवं विश्व ध्यान दिवस पर हुए कार्यक्रम में योग, ध्यान के महत्व पर संदेश दिया गया। 

हुड्डा सेक्टर-3 के योग केंद्र में कार्यक्रम का शुभारंभ महिला योग साधिकाओं ने दीप प्रज्वलन और गायत्री मंत्र के साथ किया। कार्यक्रम में रेनू गोयल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अंजू ने परिवार प्रबंधन और जीवन प्रबंधन पर वार्ता दी। महिला योग केंद्र प्रमुख प्रेमलता ने योग के महत्व को कविता के माध्यम से बताया। योग साधिकाओं कविता और सुमन गर्ग ने महिलाओं के योगदान और नारी शक्ति पर सुंदर गीत प्रस्तुत किए। मंच संचालन ज्योति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग शिक्षक अमित महाजन ने साधकों को सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास करवाया। जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने अग्निसार प्राणायाम और शरीर के अंदर स्थित चक्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपप्रधान प्रेम चंद गर्ग, राकेश गोयल, रविंद्र गर्ग आदि साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें