फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खाप की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन

Wed, 24 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय रूहल खाप वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी एवं कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कैथल के एक होटल में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर मंथन के साथ समाज से जुड़े सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान समाज में आपसी भाईचारा, एकता, समरसता और परंपरागत मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में तय किया गया कि राजस्थान में रूहल खाप की प्रधानी डॉ. आनंद रूहल के नेतृत्व में कार्य करेगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की रूहल सरदारी एवं प्रधानी सर्वसम्मति से सुशील कुमार को सौंपी गई। प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन


बैठक के बाद प्रधान जय भगवान रूहल की मेजबानी में सभी सदस्यों के लिए सहभोज (भोजन) का आयोजन किया गया। सभा के अंत में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय रूहल खाप की अगली बैठक आजीवन चेयरमैन बलजीत सिंह रूहल की मेजबानी में भिवानी रोहिला, हिसार में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय रूहल खाप के प्रधान जय भगवान रूहल (गुहना) ने की। बैठक में आजीवन चेयरमैन बलजीत सिंह रूहल (भिवानी रोहिला), महासचिव सुरेश रूहल (दहकोरा), कोषाध्यक्ष कृष्ण रूहल (कागदाना), संरक्षक अतर सिंह रूहल (रोहद), वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आनंद रूहल (राजस्थान), उपाध्यक्ष सुशील रूहल (उत्तर प्रदेश), बादाम रूहल (रोहद), सूर्यकांत रूहल (जट्टीपुर), अमित रूहल (खंडवा), प्रवक्ता सुरेश रूहल (मच्छरौली), सचिव दिलबाग रूहल (लाडोत), रमेश रूहल (दिल्लोंवाली) आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें