फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंत्री तो मैं हूं, आप कब बने...कहते ही शुरू हो गया हंगामा

Thu, 31 Jul 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला। वीरवार को भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। कुछ पदाधिकारियों ने दो लोगों से विनती कर मीटिंग से बाहर जाने को राजी किया, तब जाकर माहौल कुछ शांत हुआ।
विज्ञापन


महावीर दल चीका में आयोजित इस बैठक में जब पदाधिकारी अपना अपना परिचय दे रहे थे, तभी झगड़ा शुरू हो गया। परिचय देने के लिए खड़े हुए एक कार्यकर्ता ने जब अपना नाम बताने के बाद खुद को भाजपा का मंडल महामंत्री बताया तो मीटिंग में बैठे जय भगवान शर्मा उखड़ गए। उन्होंने कहा, महामंत्री तो मैं हूं, आप कब बने।

इस पर उन्होंने प्रधान जसविंद्र जोसन की तरफ इशारा कर दिया। जसविंद्र जोसन ने कहा कि जिला प्रधान राजपाल तंवर के निर्देश पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर दिया गया है। कुछ और पदाधिकारियों को भी हटाकर नए लोगों को पद भार दिए गए हैं। प्रधान के इतना कहते ही मीटिंग में शोर शराबा शुरू हो गया।
विज्ञापन


पूरी मीटिंग दो गुटों में बंट गई तथा कुछ लोग प्रधान पक्ष में हो गए तथा बाकी प्रधान व उनके साथियों का विरोध करने लगे। इस बीच जब हलका प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष सुरता राम शर्मा बोलने के लिए खड़े हुए तो प्रधान पक्ष की ओर से उन्हें यह कहकर बिठा दिया गया कि आप अब हलका प्रभारी नहीं हैं।

सुदेश बिंदलिश को पार्टी पदों से बर्खास्त करने की मांग
सारे झगड़े की जड़ 26 जुलाई को हुई भाजपा की वह रैली है, जिसमें कुलवंत बाजीगर को पार्टी में शामिल किया गया था। मंडल अध्यक्ष जसविंद्र सिंह जोसन ने इस रैली की तैयारी के लिए 22 जुलाई को एक मीटिंग बुलाई तो पदाधिकारियों ने यह सवाल उठा दिया कि गुहला में भाजपा की रैली के आयोजन से पहले उन्हें विश्वास में क्यों नहीं लिया गया।

इस मीटिंग में भाजपा के गुहला कांगथली व सीवन तीनों मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए थे। जब प्रधान जसविंद्र जोसन इस बात का कोई जवाब नहीं दे पाए तो तीनों मंडलों ने एक प्रस्ताव डालकर उन्हें व उनका समर्थन कर रहे सुदेश बिंदलिश को पार्टी पदों से बर्खास्त करने का एक प्रस्ताव डाला व कार्रवाई के लिए जिला प्रधान को भेज दिया। प्रधान से मांग की गई कि वे जोसन व बिंदलिश को कारण बताओ नोटिस जारी करके उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएं।

भाजपा मंडल गुहला द्वारा बुलाई गई मीटिंग में जब पदाधिकारी पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उन्हें उनके पदों से हटा दिया गया है। पदाधिकारियों ने कारण पूछा तो प्रधान ने बताया कि जिला अध्यक्ष ने उन्हें कार्यकारिणी में सुधार की शक्ति दी है।

जय भगवान शर्मा नहीं थे कभी महामंत्री : जोसन
भाजपा के मंडल अध्यक्ष जसविंद्र सिंह जोसन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में बदलाव जरूर किया गया है लेकिन उसे अमल में जिला प्रधान की उपस्थिति में लाया जाएगा। उन्होंने महामंत्री बदले जाने की बात पर कहा कि जय भगवान शर्मा कभी पार्टी के महामंत्री थे ही नहीं। जिला अध्यक्ष भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर ने पूछे जाने पर कहा कि किसी भी मंडल की कार्यकारिणी में तबदीली का सारा अधिकार मंडल प्रधान को होता है। इसलिए जोसन जो करें, उन्हें अधिकार है। तंवर ने सुरता राम शर्मा को हलका प्रभारी के पद से हटाए जाने संबंधी सवाल पर कहा कि पार्टी में हलका प्रभारी का कोई पद ही नहीं है तो सुरता राम शर्मा को हटाने या रखने का कोई सवाल ही नहीं बनता।

हरिराम मित्तल ने जताया खेद
इस बीच देर शाम जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े नेताओं की मीटिंग हरिराम मित्तल की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला चीका में हुई। मीटिंग के बाद हरिराम मित्तल ने दुख जताया कि पार्टी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। इस मीटिंग में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरता राम शर्मा, शहरी प्रधान हरमेश मित्तल, उपाध्यक्ष ईश्वर चंद अत्रि, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान सुभाष मित्तल, जरनैल सिंह, लीला राम, बीएलए सतबीर लीला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें