फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 24 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विद्यार्थियो के साथ स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगौंध में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य संजय सिंह ने की।

अपने संबोधन में प्राचार्य संजय सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


समारोह में वर्तमान एसएमसी प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह और पूर्व एसएमसी प्रधान कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन देवी राम संस्कृत ने किया, जबकि बूटा सिंह टीजीटी पंजाबी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कक्षा 12वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जन्नत, रूबी और मधु राणा को सम्मानित किया गया। वहीं मेरिट सूची में स्थान बनाकर रेनुका, पूनम, सिमरन, मुस्कान और प्रीति ने विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


कक्षा 10वीं में मनदीप सिंह और शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मनजीत दूसरे स्थान पर रहे। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में हरजीत, सुनिधि और माफी शामिल रहे। विद्यालय की ओर से सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायत अगौंध की ओर से सरपंच गुरताज सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें