मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
राजौंद। गांव किछाना के राजकीय उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरपंच के अलावा ग्रामीणों और विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 10वीं कक्षा के उन 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। सम्मान समारोह कार्यक्रम के बाद गांव किच्छाना व नीमवाला में ट्रैक्टर पर जागरूकता रैली निकाली गई। संवाद
बच्चों को किया सम्मानित
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीर बांगड़ा में 10वीं व 12वीं कक्षा में मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह कश्यप मौजूद रहे। विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों व पूरे विद्यालय परिवार को बेहतरीन परीक्षा परिणाम लाने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी इस दौरान विद्यालय का स्टाफ, एसएमसी सदस्य, पंचायत समिति प्रतिनिधि संजीव कुमार व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद