गुहला-चीका। खरौदी गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इनेलो नेत्री पूनम सुल्तानियां ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए युवाओं को खेलों में बढ़ चढक़र भाग लेना चाहिए। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खरौदी क्रिकेट लब की ओर से किया गया। क्लब के प्रधान बिट्टू खरौदी व अन्य सदस्यों ने पूनम सुल्तानियां का स्वागत किया। बिट्टू ने बताया कि इस तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दर्जनों टीमें भाग ले रही हैं और विजेता रहने वाली टीम को नकद इनाम व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद