फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार, कल हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार रह रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.1 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 25 मई से नौतपा शुरू होने से पहले सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए दो पहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले राहगीर गमछे या सूती कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम विभाग अनुसार अब गर्मी लगातार बढे़गी। चौ. चरण सिंह कृषि विवि के डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 25 मई से नौतपा शुरू होने का अनुमान है। इसके बाद लू भी चलने की संभावना है। हालांकि इससे पहले 20 मई यानि सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। रविवार इस सीजन का सबसे गर्मदिन रहा और अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


आगामी पांच दिनों का संभावित तापमान
तिथि अधिकतम तापमान
19 मई 43.2
20 मई 42.1
21 मई 42.3
22 मई 42.5
23 मई 44.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें