संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला टीम ने कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का मान बढ़ाया। महिलाओं में मनप्रीत व काश्वी ने कांस्य पदक जीता। साथ ही चिराग और रोहित ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
इन खिलाड़ियों ने अब खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में अपना स्थान सुरक्षित किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष साकेत मंगल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, महासचिव पंकज बंसल ने फूल मालाओं से खिलाड़ियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय गोयल एवं सायंकालीन सत्र प्रभारी प्राचार्य डॉ. हरिंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों व विभागाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला को बधाई संदेश दिया। इस मौके पर प्रो. अनूप धीमान, प्रो. देव एवं प्रो. दीपक व उर्मिला उपस्थित रहे।