फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृषि मुख्यालय के लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 08 Apr 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय किसान संघ ने गांव स्तर पर कृषि हेडक्वाटर खोलने की मांग को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री कंवरपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा।

संघ के प्रांत मंत्री गुलतान सिंह नैना, प्रदेश प्रवक्ता रणदीप सिंह आर्य, जिला उपाध्यक्ष पाला राम क्योडक़, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मोहना, खंड अध्यक्ष शिशपाल, प्रिंस कुमार ने कहा कि हरियाणा खेती बहुल राज्य है। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। फिर भी खेद है कि कृषि विभाग के एडीओ हेडक्वार्टर तो है, पर कृषि अधिकारी के पद 80 प्रतिशत खाली पड़े हैं। जो कृषि अधिकारी हैं वो ब्लॉक स्तर पर बैठते हैं। वर्ष 2024 आ चुका है उनके हेडक्वार्टर स्तर पर सरकारी कार्यालय नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसान इतना जागरूक नहीं है कि सभी कृषि विभाग की सुविधाओं का लाभ ले सके। उसके लिए बार बार ब्लॉक के चक्कर काटना संभव नहीं है। उन्होंने कृषि मंत्री से मांग की है कि एडीओ हेडक्वार्टर हरियाणा में जीतने भी हैं उनके सरकारी कार्यालय गांव स्तर पर ही बनवाए जाएं। जैसे पशु चिकित्सक के हैं। जिनको हम पशु क्लीनिक की तरह कृषि के प्लांट क्लिनिक कार्यालय गांवों में खोलें।
विज्ञापन


इस पर मंत्री ने संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि मंगलवार को उनकी बैठक डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों से कराई जाएगी और उनके बाद समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

ये रखीं मांगें
मिट्टी का परीक्षण गांव स्तर पर हो, प्रधान मंत्री सम्मान निधि की समस्याओं का निपटारा गांव स्तर पर हो, फसल बीमा के फार्म भी गांव स्तर पर ही भरवाए जाएं, कृषि विभाग की सभी स्कीम कि रजिस्ट्रेशन वहीं से हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें