फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वैध कॉलोनियों में पेयजल, सीवरेज लाइन डालने के लिए सौंपा ज्ञापन

Wed, 24 Jul 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। कुछ समय पहले ही वैध हुई शहर की कॉलोनियों में पेयजल की पाइप लाइन वे सीवरेज डालने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 17 के निवासी आज जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ इंदु राज पवार से मिले और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

वार्ड वासी जरनैल सिंह जैली, हरजिंद्र नंबरदार, भीम सिंह, गुरमीत सिंह ने अपने मांग पत्र में बताया कि पिछले दिनों शहर की महा सिंह काॅलोनी अमर सीटी सहित कई कालोनियां वैध की गई थी। बताया कि इन काॅलोनियों में लोग घरों का निर्माण कर रहे है, लेकिन वहां पर पेयजल व सीवरेज की सुविधा ना होने से लोगों को दिक्कतें पेश आ रही है।

एसडीओ इंदु राज ने आए हुए लोगों को बताया कि वैध हुई कालोनियों में पेयजल के पाइप व सीवरेज डालने के लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजी गई है। जैसे ही सरकार की तरफ से मंजूरी आएगी वैसे ही कालोनियों में दोनों सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें