फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईं 19 शिकायतें, आठ का समाधान

Wed, 24 Jul 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को भी लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर लगाया। इसमें डीसी प्रशांत पंवार, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, डीएमसी सुशील कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनी। वहीं, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई डीएसपी उमेद सिंह ने की। मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में 19 शिकायतें आई, इनमें से आठ का समाधान मौके पर ही किया।

डीसी ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को सीवरेज, बिजली, पानी आदि से संबंधित समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस प्रकार की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। डीसी ने वार्ड चार से आई एक महिला की सीवरेज से संबंधित शिकायत सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कहा कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। गांव तारागढ़ निवासी पे्रम, हवा सिंह, परमाल, रामकुमार आदि ने मनरेगा स्कीम के तहत काम दिलवाने की मांग की, जिस पर डीसी प्रशांत पंवार ने एडीसी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस मामले की जांच कर समस्या का समाधान करवाएं।
विज्ञापन


इसी प्रकार सीवन निवासी मोहित, अर्जुन नगर निवासी बलदेव कुमार, खेड़ी सिकंदर निवासी सलिंद्र, गुहणा निवासी कमला देवी, सैर निवासी शमशेर आदि ने परिवार पहचान पत्र में अधिक आय होने संबंधित समस्या रखी। जिस पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ पत्र लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। इस मौके पर डीआरओ चंद्र मोहन, ईओ कुलदीप मलिक, एडवोकेट शक्ति सौदा के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कलायत में सुनी समस्याएं

कलायत। एसडीएम सत्यवान मान अपने कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्यााएं सुनीं। इस मौके पर एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान करना प्रशासन का मुख्य ध्येय है। इसलिए सभी अधिकारी आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं को समाधान करना सुनिश्चित करें। शिविर के दौरान 19 शिकायतें आई, अधिकतर का मौके पर ही निपटान किया गया, अन्य के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन


चीका में 21 शिकायतों का समाधान

गुहला-चीका। एसडीएम कृष्ण कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में समाधान शिविर लगा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। इस शिविर में 21 शिकायतें आई, जिनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। इस मौके पर एसडीएम कृष्ण कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को विशेष तवज्जो देते हुए निपटाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें