गुहला चीका। सोमवार को सामाजिक संस्था नेकी की दीवार, सर्व कल्याण मंच व दिव्यांग जन कल्याण संघ के सदस्यों ने सामूहिक रूप से एसडीएम मनीष कुमार यादव से भेंट की। इस भेंट के दौरान संस्थाओं के पदाधिकारियों ने एसडीएम को शहर की समस्याओं से अवगत करवाया। सदस्यों ने बताया कि शहर में आवारा गोवंश सड़कों पर मंडराते रहते हैं जिससे दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। सदस्यों ने एसडीएम का ध्यान शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, जर्जर सड़कों व सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेरों की तरफ दिलाया। एसडीएम ने सदस्यों को सभी समस्याओं का जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सर्व कल्याण मंच के जिला उपाध्यक्ष ओमपाल राणा, अमरजीत सिंह, नेकी की दीवार के प्रधान सागर भारद्वाज, मनीष राणा, भगवान सिंह, निर्मल राणा, नरेश जांगड़ा उपस्थित रहे।