कैथल। सीआईए कलायत पुलिस एक युवक को थाना कलायत क्षेत्र से अवैध पिस्तौल .32 बोर सहित आरोपी काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव मटौर निवासी मंदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पुलिस टीम रात्रिकालीन गश्त केे दौरान लघु सचिवालय कलायत के पास मौजूद थी। सूचना प्राप्त हुई कि गांव मटौर निवासी लड़का अपने पास अवैध असला लेकर कलायत कैंची चौक से गांव मटौर की तरफ पैदल जा रहा है। रेडिंग पार्टी का गठन करके कैंची चौक कलायत से गांव मटौर की तरफ पहुंचा तो रजवाहा पुल के पास बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी मंदीप कुमार के कब्जे से एक देसी पिस्तौल .32 बोर बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।