फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सदस्यों ने कार्यों और गतिविधियों पर की चर्चा

Thu, 21 Dec 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल की एक बैठक गर्ग मनोरोग अस्पताल मेेंं हुई। बैठक में सर्वप्रथम सह संयोजक डॉ. नरेश गर्ग ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर शाखा सदस्यों ने कार्यों और गतिविधियों पर चर्चा की।

शाखा कैथल के प्रधान डॉ. विवेक गर्ग ने कहा कि संस्थान की ओर से दिव्यांग बंधुओं और जरूरतमंद लोगों के लिए हनुमान वाटिका के सामने फ्रेंड्स कॉलोनी में दया गुप्ता मानव मंदिर नारायण सेवा केंद्र का निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, और क्षेत्र के भामाशाहों के सहयोग से इस सेवा केंद्र के प्रथम तल का लेंटर दिसंबर माह के अंतिम महीने में रखा जाएगा। इस लेंटर के डालने के पश्चात नव वर्ष 2024 के पहले रविवार सात जनवरी को इसके निर्माण में सहयोगी दानदाताओं के लिए एक अवलोकन एवं सम्मान समारोह नारायण सेवा संस्थान की ओर से निर्माण स्थल के सामने रखा गया है, ताकि दानदाता सेवा के इसके दर्शन कर सकें। शाखा कैथल के संरक्षक सतपाल मंगला ने नारायण सेवा संस्थान की ओर से कैथल में की जा रही गतिविधियों को बताया। डॉ. गर्ग ने बताया कि इस सेवा केंद्र का निर्माण कार्य जनवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा और यह सेवा केंद्र समस्त हरियाणा और उत्तर भारत के दिव्यांग बंधुओं के लिए वरदान होगा। इस केंद्र में दिव्यांग बंधुओं के लिए कृत्रिम अंग और कैलिपर निर्माण कार्यशाला बनेगी, जिसमें प्रतिदिन दिव्यांग बंधुओं के लिए ये सुविधा निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक आधुनिक फिजियोथैरेपी सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसने कोई भी जरूरतमंद अपना इलाज निशुल्क करवा सकेगा। सेंटर में कुछ स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी निशुल्क दिए जाएंगे। जैसे सिलाई प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण और मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण, जिनको सीखकर दिव्यांग और निर्धन भाई बहन अपना और परिवार का निर्वाह कर पाएंगे। इस अवसर पर प्रचारक राजेश गुप्ता, जय प्रकाश गर्ग, अशोक मंगला, सोनू बंसल, विनीत गुप्ता, प्रवीण जिंदल और मनोज गर्ग, सेवा प्रचारक विनीत मंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें