हेल्थ, वेल्थ हैप्पीनेस अध्यात्मिक मेला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाट खेल स्टेडियम में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित हेल्थ, वेल्थ हैप्पीनेस अध्यात्मिक मेले के दूसरे दिन शहर भर से भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीके पुष्पा बहन ने की। शहर वासियों ने मेले में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पुष्पा बहन ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों को यहां मेले में सुंदर तरीके से दर्शाया गया है। मेले में कुंभकरण के बुत के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार वर्तमान समय में मनुष्य सोया हुआ है और परमात्मा ज्ञान की धुन बजाकर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
रविभूषण गर्ग ने किया शुभारंभ
मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतियोगितावादी एवं भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और रोगों से निजात पाने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लिया जाना चाहिए। उन्होंने मेले में 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन भी किया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र गुप्ता, शकुंतला, पुष्पा, गुरबचन, हरिशरण गुप्ता, नफे सिंह बेरवाल, करोड़ीमल, रवि निरवानी, शारदा गुप्ता, मंजू, स्नेह लता, नरेश, कर्मबीर, शमशेर सिंह, कविता, अमरीक सिंह, भाई काब्ज, मास्टर धर्मपाल, कृष्ण कुमार, जसविन्द्र, इश्वर सिंह, फूल सिंह, गीता, संतोष, ज्योति, अनीता, रानी गर्ग आदि मौजूद थे।