सफाई करते हुए विधायक सतपाल जांबा। प्रवक्ता
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत कौल स्थित कुलतारण तीर्थ पर रविवार को दूसरे दिन भी महा सफाई अभियान चलाया गया। पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने अपनी टीम के साथ तीर्थ स्थल पर श्रमदान कर साफ-सफाई की। अभियान में युवा साथियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भी भाग लिया। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना सभी का दायित्व है। जब जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक मिलकर श्रमदान करते हैं, तो समाज में स्वच्छता का संदेश पहुंचता है और लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के तीर्थ स्थलों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनकी टीम लगातार अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
सफाई करते हुए विधायक सतपाल जांबा। प्रवक्ता