कलायत। बीडीपीओ कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को हुई कलायत उपमंडल के चौकीदारों की मासिक वेतन में सरकार से मानदेय बढ़ाने की गुहार लगाई गई।
जिला प्रधान रमेश कुमार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ के दिशा-निर्देशानुसार हर महीने बैठक आयोजित की जाएगी और सभी चौकीदारों को इस यूनियन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने चौकीदारों के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन महंगाई के मद्देनजर मानदेय पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने कहा कि जितना वेतन उन्हें मिलता है, उससे परिवार चलाना मुश्किल है। राज्य कार्यकारिणी के माध्यम से हम सरकार तक अपनी मांग पहुंचाएंगे और हमें उम्मीद है कि वेतन बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर खंड प्रधान रमेश कुमार, महिपाल बालू, जसमेर सिंह और पवन कुमार ने भी विचार साझा किए। संवाद