फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेशी प्रतिनिधियों ने खरीदी बासमती

Fri, 07 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पूंडरी । यूके डेलीगेट ने मंडी से खरीदी बासमती धान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आए खरीदारों के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने अनाज मंडी व आसपास के गांवों के खेतों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने बासमती धान की बोली प्रक्रिया, खरीद व्यवस्था, भंडारण, प्रसंस्करण और खेत से मंडी तक की संपूर्ण आपूर्ति शृंखला चेन का विस्तृत अध्ययन किया।
प्रतिनिधिमंडल में लुईश, हेलेन और डायना शामिल रहे, जिनके साथ विटी फाइन फूड्स इंडिया के कंट्री हेड एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने डेलीगेट को बासमती धान के उत्पादन, कटाई, परिवहन, मंडी से लेकर प्रसंस्करण तक के चरणों की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने पूंडरी के किसान जगबीर सिंह के खेत में जाकर बासमती की फसल को नजदीक से देखा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पूंडरी अनाज मंडी में पहुंचकर बासमती धान की हुई बोली को देखा और खुद भी बोली में हिस्सा लिया। मंडी में बरसाना गांव के किसान सुरेश द्वारा लाई गई बासमती की फसल को 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल के अधिकतम भाव पर डेलीगेट ने खरीदा। मंडी में धान की तुलाई, लोडिंग, परिवहन और भुगतान प्रणाली की जानकारी भी विस्तार से ली। कंपनी पूंडरी में तेलू राम राजेश कुमार के माध्यम से खरीद करती है।
विज्ञापन

अजित कुमार विटी फाइन फूड्स इंडिया के अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी किसानों को बिचौलियों के बिना सीधी खरीद का लाभ भी देती है। बासमती लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें