महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक करते पदाधिकारी। विज्ञप्ति
कैथल। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से अग्रवाल युवा सभा की बैठक सभा के प्रधान अशोक गोयल की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, आयोजन की व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए विचार-विमर्श किया गया।
प्रधान अशोक गोयल ने सभा के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी से आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और अग्रवाल समाज की गौरवशाली विरासत के अनुरूप भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अशोक गोयल ने बताया कि अग्रवाल युवा सभा कैथल की ओर से 17 अक्तूबर को कैथल के ऐतिहासिक भाई उदय सिंह किला परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले व्यक्ति भी शामिल होंगे। इसी उद्देश्य से बैठक में पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रवीण चौधरी एवं चेयरमैन सचिन बंसल ने कहा कि कार्यक्रम में विशेष रूप से पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी के पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके साथ प्रसिद्ध कवि राजेश चेतन, सुरेश अलबेला, दीपक सैनी, राजेश अग्रवाल और कवयित्री नेहा शर्मा नमन भी अपनी काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। बैठक में प्रवीण चौधरी, अग्रवाल युवा सभा के चेयरमैन सचिन बंसल, उपप्रधान योगेश मित्तल, महासचिव कपिल गोयल, सचिव हर्ष गोयल और कोषाध्यक्ष विनोद धनौरी मौजूद रहे।