फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरवमयी तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

Fri, 29 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर डीसी ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार भव्य ढंग से मनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने ये निर्देश स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आयोजित बैठक में दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को मद्देनजर रखते हुए समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत होने चाहिए। शहर में साफ-सफाई के साथ-साथ शहीद स्मारकों व अन्य प्रतिमाओं की विशेष तौर पर सफाई करवाकर माल्यार्पण करवाना सुनिश्चित करवाया जाए।

डीसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाईन मैदान में किया जाएगा। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 12 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास तथा 15 अगस्त मुख्य समारोह के अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहना सुनिश्चित करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूप-रेखा एडीसी, एसडीएम कैथल, डीईओ तथा डीआईपीआरओ द्वारा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


समारोह के लिए देश-भक्ति से ओत-प्रोत 5-6 कार्यक्रमों का चुनाव 8 अगस्त को हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इन अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। चयन के बाद इस कमेटी द्वारा 10 अगस्त को प्रात: 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल करवाई जाएगी तथा 12 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रैस अंतिम पूर्वाभ्यास उपायुक्त की अध्यक्षता में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें