फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए हर संभव करेंगे प्रयास : बाजीगर

Fri, 29 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
विधायक ने किया 83 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 विधायक कुलवंत बाजीगर ने गांव दुसेरपुर में लगभग 83 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम एवं सीएम का पूरे देश और प्रदेश का समान विकास करवाने का लक्ष्य है। इस दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास की कमी को ब्याज समेत पूरा करवाया जाएगा और किसी भी क्षेत्र की सामूहिक समस्या शेष नहीं रहने दी जाएगी।गुहला हलका के विकास कार्यों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन



विधायक शुक्रवार को दुसेरपुर के साथ-साथ गांव सुलतानियां, थेह खरक, खरकां व फर्शमाजरा का भी दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी गांवों में लोगों की समस्याएं सुनी और विकास कार्यों हेतु धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक का गांवों में ग्रामीणों द्वारा पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया गया।


इस अवसर पर सीवन मंडल के प्रधान दरबारा सिंह, कांगथली के जगमाल राणा, ब्लाक समिति के चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, मांगे राम जिन्दल, जिला कार्यकारिणी मेम्बर गुरनाम सिंह, सुदेश बिंदलिश, महेन्द्र चीमा, एसडीओ बिजली विभाग तरसेम सिंह, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग कर्मवीर सिंह, जे.ई. धर्मपाल सिंह, बलवंत सिंह, ईश्वर सीड़ा,  सुरेन्द्र गुर्जर, सुरता राम शर्मा, हरदीप आंधली, जयप्रकाश सीड़ा, बाबा चंद भूना, जगीर सिंह, यशपाल राणा, रवि तारांवाली, के.के. आनन्द, रामपाल प्रजापत, कुलदीप सिंह, अमरीक सिंह, छज्जू राम नम्बरदार, रूलदू राम, हरमेल सिंह सहित सभी गांवों के सरेपंच व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें