फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्रह्मर्षि पत्री जन्मदिवस पर ध्यान सत्र आयोजित

Thu, 13 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
ध्यान करते साधक
विज्ञापन
कैथल। ब्रह्मर्षि पत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र की ओर से पौधारोपण एवं सामूहिक ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित, शांतिपूर्ण और जागरूक समाज का निर्माण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दयोरा स्थित पिरामिड भूमि में पौधारोपण से हुआ, जहां बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर ब्रह्मर्षि पत्री के शिक्षणों और आध्यात्मिक संदेश के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उपस्थित ध्यानियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, सेवा और करुणा का संदेश दिया। इसके बाद नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र में सामूहिक ध्यान सत्र आयोजित हुआ, जिसका संचालन वरिष्ठ ध्यान प्रशिक्षक मीनाक्षी खुरानिया और निखिल खुरानिया ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें