संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिमानी और वामन ने प्रथम पुरस्कार जीता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने की। विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश देशवाल ने निर्णायकों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के नियम बताए।
कॉलेज के अध्यक्ष अश्वनी शोरवाला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास को निखारती हैं। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए
आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. अनिल जिंदल, डॉ. संजय गर्ग और डॉ. अनुराग रहे। 22 विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी विषयों पर अपने विचार पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. सूरज वालिया और डॉ. कपिल जैन ने किया। इसमें 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. एस.पी. वर्मा, डॉ. नरेश कुमार और डॉ. मतीश गर्ग भी उपस्थित रहे।
पोस्टर मेकिंग
n
प्रथम स्थान: हिमानी और वामन (संयुक्त)
n
द्वितीय स्थान: अंशिका
तृतीय स्थान: चिराग
n
सांत्वना पुरस्कार: अजय और रोहित
भाषण प्रतियोगिता
n
प्रथम स्थान: हिमानी
n
द्वितीय स्थान: वामन
n
तृतीय स्थान: मिष्ठी
n
सांत्वना पुरस्कार: कृष